दलितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष पहुंचें भड़ेसर गाँव दलितों से मिले, भारत जोड़ो यात्रा कि वर्षगांठ में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज कौशाम्बी के दौरे पर रहे, उनके प्रथम आगमन पर  कांग्रेसियों ने सिंन्होरी टोल प्लाजा पर पहुंचते ही जिला अध्यक्ष अरुण सरोज विधार्थी  के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। 

भड़ेसर गाँव पहुंचें, जहाँ दलितों क़ि ज़मीन उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के बेटे योगेश मौर्या द्वारा कब्ज़ा करने का आरोप लगा रहे दलितों से मुलाक़ात की।

अजय राय ने गाँव के लोगों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से लोगों के साथ है और किसी भी कीमत पर दलितों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से सरकार गरीबों कि ज़मीन को कब्ज़ा कर रहे हैँ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी।
लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष से बात करते हुए पोलिस और प्रशाशन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगया जिसपर अजय राय ने कहा कि अगर सत्ता के ग़ुरूर में शाशन प्रशासन ने दलितों के साथ अन्याय किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

भड़ेसर गाँव  के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीधे जिला कार्यालय पहुंचें जहाँ राहुल गांधी के नेतृत्व में चली गयी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कि प्रथम वर्षगाँठ में कांग्रेसियों के साथ शामिल हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव बेहद महजबूती से लड़ेगी और 2024 में कांग्रेस कि सरकार बनने जा रही है।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सरोज विधार्थी  ने कि और कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महसचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव राम किशुन पटेल, वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी, एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद, सावित्री देवी, जितेंद्र शर्मा, फैसल अली, , ज्ञान सिंह लोधी, राज बहादुर चौधरी, हसन लाडले,
भारत गौतम,कमलाकान्त शुक्ला,
अजय सेन,नजमुल हसन रिजवी, सरवर आलम, जगजीत पासी जगदीश वैश्य, मकसूद कुरैशी, वसीम तुर्क, नदीम अहमद,अमित साहू, मो अरशद, राजबली भारतीय, शारिक इरफ़ान, शाहिद भाई,बबलू पासी, शैलेन्द्र पासी, नंदू पासी, धनंजय भारती, अनिल चौधरी, शानू राय, नवाब ईशा, मक्खन पासी, अरुण चौधर्र, मिथुन चौधरी, मसर्रत, बच्चे भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण