एस०एन० कान्वेंट स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया दशहरा पर्व,निकाली गई मनमोहक झांकी

कौशाम्बी: जनपद स्थित एस०एन० कान्वेंट स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष में दशहरा पर्व मनाया गया। जिसमे स्कूल के प्रबंधक नौशाद साहब और प्रधानचार्य आयशा सिद्दीकी और वाइस प्रबंधक शारिक ताज और स्कूल के डायरेक्टर इनायत जी की मौजूदगी में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमे छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने सीता मां और श्री राम जी का किरदार निभाया और गीत गाया। स्कूल की तरफ से झांकी निकाली गई। स्कूल के प्रबंधक नौशाद जी ने अपने भाषण में बच्चो को राम नवमी के बारे में बताया और रावण को जलाकर इस संसार की बुराई को नष्ट किया गया।और बताया की हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए और अपने माता पिता का आदर करना चाहिए, जिससे इस संसार में हमेशा अपना नाम रोशन करने का उपाय बताया। जिसमे स्कूल के हेड बॉय अयाज़ आलम ने पूरे कार्यक्रम का अयोजन किया और जहीन फातिमा ने सीता का किरदार और अरनव ने राम का किरदार निभाया। और बच्चो ने एक रावण का पुतला बनाया और उसके द्वारा किए गए बुराई को नष्ट करने के लिए उसे जलाया गया।
इस दौरान स्कूल हेड मास्टर अयान जी और राम सर, राजवीर, फैजान, सहाना, ज्योति, प्रतीक्षा, पिंकी, नेहा, सबा, बतूल आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व