मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक अधिकारी के नेतृत्व में क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न

कौशाम्बी: जनपद के ग्राम बिरौली में मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी बृजेश कुमार एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 30/10/2023 को क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह क्षेत्रीय लेखपाल श्याम नारायण मिश्रा, कुलदीप कुमार एवं फसल बीमा से भी0भास्कर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग का आंकड़ा इसलिए तैयार किया जाता है की फसल की क्षतिशत दी जाए, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं भी इसी माध्यम से चलाई जाती हैं।
फसल कटाई प्रयोग के तहत फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। इसलिए कृषि विभाग द्वारा चिह्नित किसान के खेत में फसल की रोपाई आदि का कार्य अपनी देखरेख में करवाया जाता है और फसल पकने पर प्लाॅट की पैमाइश करके फसल का सैंपल लिया जाता है।
जिले में उगाई जाने वाली फसलों की औसत पैदावार का आंकड़ा क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के जरिए ही निकाला जाता है। इसी के तहत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा अपनी देखरेख में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया जाता है, ताकि सरकार को सही आंकड़े प्रस्तुत किए जा सकें। 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व