चांद का दीदार कर महिलाओं ने पूर्ण किया करवा चौथ व्रत

कौशाम्बी: सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सेहत व सफलता के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था सुबह से ही महिलाएं करवा चौथ व्रत की पूजा की तैयारी में जुटी हुई थी और शाम को चांद के निकलने का इंतजार कर रही थी।शाम 7:30 बजे महिलाओं का इंतजार खत्म हुआ और चांद दिखाई पड़ा इसके बाद महिलाओं ने विधिवत माता गौरी व गणेश पूजन किया साथ ही करवा चौथ व्रत कथा सुनी माता गौरा की पूजा करने के बाद सुहागन महिलाओं ने चांद को अर्घ दिया चांद की पूजा अर्चना की और चांद को छलनी से देखने के बाद अपने पति के दर्शन कर उनके हाथों से पानी पीकर अपना व्रत पूर्ण किया। महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा था और आज करवा चौथ के दिन महिलाओं ने सोलह सिंगार कर अपने सुहाग के लिए माता गौरा की पूजा की। महिलाओं में करवा चौथ व्रत का उत्साह  देखने को मिला यूं तो महिलाओं ने सारा दिन बिना अन्य जल के गुजार दिया लेकिन निर्जला व्रत का उन पर तनिक भी असर नहीं दिखा महिलाओं ने सोलह सिंगार किया जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही थी सोलह सिंगार सुहागन महिलाओं के लिए अलग ही मायने रखता है करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत में से एक है जिसमें सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर उनके पति को दीर्घायु अच्छी सेहत व जीवन में सुख समृद्धि व सफलता प्रदान करें ।

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व