राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी को डीएम,एसपी ने दी श्रद्धांजलि

कौशाम्बी जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नं0 24 शहीद गुलाबसेन नगर के रहने वाले लोकतंत्र सेनानी मोहन श्याम केसरवानी का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ डीएम,एसपी ने श्रद्धांजलि दी है।
डीएम सुजीत कुमार,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी पुलिस विभाग ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी का राजकीय सम्मान करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शस्त्र द्वारा सलामी दी इस दौरान भरी तादात में लोग पहुंचे साथ साथ कई नाम चीन चेहरे भी अन्तिम यात्रा में सामिल होने पहुंचे इस दौरान भरी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।साथ ही सरकारी व्यवस्था से त्रस्त रहे मृतक लोकतंत्र सेनानी के पुत्र और परिजनो ने डीएम,एसपी को अस्पताल में लोकतंत्र सेनानी को मिलने वाली सुविधाओं के नही मिलने और लापरवाही किए जाने पर अपनी व्यथा कही।
परिजनो की माने तो मोहन श्याम केसरवानी  पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिस बाद उनको कई जगहों पर दिखाया पर उनकी हालत में सुधार न आने के चलते उनको प्रयागराज के निजी हस्पताल में भर्ती कराया गया हालत में सुधार न आने के कारण प्रयागराज के निजी हस्पताल के डॉक्टरों में जवाब दे दिया जिसके बात परिजनों द्वारा उनको दिल्ली में एडमिट करवाने के लिए ले गया पर वह भी कोई बात न बनी और मोहन श्याम ने दिल्ली में अन्तिम सांस ली जिसके बाद घर वालो द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद उनको पैतृक आवास लाया गया। कई बार उनके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल से मिलने वाली सुविधा के लिए प्रयास किया पर उनके पिता को जीते जी चिकित्सा सुविधा नही मिल पाई।फिलहाल लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोहन श्याम केसरवानी का राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी गई।
परिजनो में अभी भी मौजूद सरकार से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठे है।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण