बाबा टीवीएस द्वारा श्री राम मंदिर अयोध्या धाम में चल रहे भंडारे में दिया गया अनुदान
कौशाम्बी: जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित बाबा टीवीएस के प्रोपराइटर अमित केसरवानी की ओर से श्री राम मंदिर अयोध्या धाम में चल रहे विशाल भंडारे में अनुदान दिया गया जिसके लिए विशाल भंडारा आयोजित करने वाली सेवा मंडल ने बाबा टीवीएस और अमित केसरवानी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री राम मंदिर अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद वहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं और भक्तों की सेवा के लिए श्री हर हर महादेव सेवा मंडल मानसा पंजाब द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, सेवा मंडल अयोध्या पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं और भक्तों की सेवा में जुटा है और विशाल भंडारे का आयोजन कर वह सभी को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें जनपद कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित बाबा टीवीएस द्वारा ₹21000 का अनुदान दिया गया। जिस पर श्री हर हर महादेव सेवा मंडल मानसा पंजाब ने धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रभु श्री राम से अमित केसरवानी व उनके परिवार के लिए प्रार्थना की। बाबा टीवीएस द्वारा धर्म और जन सेवा के लिए आए दिन किसी न किसी प्रकार की सहायता की जाती है। इसके पूर्व में श्री राम चरण पादुका रथ यात्रा चित्रकूट से चलकर अयोध्या की ओर निकली थी और जब कौशांबी में रथ यात्रा का आगमन हुआ तब बाबा टीवीएस द्वारा रथ यात्रा का स्वागत बड़े ही उत्साह के साथ किया गया था , बाबा टीवीएस के प्रोपराइटर अमित केसरवानी व सभी कर्मचारियों ने श्री राम चरण पादुका रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया था और पूजा अर्चना भी की थी । बाबा टीवीएस द्वारा समाज सेवा की दिशा में निरंतर सहयोग किया जाता है,बाबा टीवीएस के इन कार्यों की पूरे जनपद में सराहना की जा रही है।