ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम पार्टी से अरशद अली बने कौशांबी जिलाध्यक्ष
कौशांबी: ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रति योगदान व संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए अरशद अली को कौशाम्बी से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अरशद अली को सम्पूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की विचार धारा का व्यापक प्रचार - प्रसार और संपूर्ण प्रदेश से कर्मठ लोगों को पार्टी से जोड़ने की आशा व्यक्त की गई है तथा पार्टी को शक्तिशाली बनाना और पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों को जनमानस में फैलाना मात्र ध्येय होना चाहिए। पार्टी के प्रति अरशद अली के कार्य को देखकर पार्टी के पदाधिकारी उनसे आश्वस्त हैं कि अरशद अली कार्यकर्ताओं को विशवास में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे और अपनी निष्ठा एंव परिश्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, इसरार अहमद के नेतृत्व में प्राप्त उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी को शक्ति प्रदान करेंगे।