दुबई में कौशाम्बी के कारीगर की ऊंचाई से गिरकर मौत,परिजनो में मचा कोहराम

कौशाम्बी: जनपद के सैनी थाना अंतर्गत गांव मटियारा मजरा रूपनारायणपुर गोरियो के रहने वाले विजय सिंह की बिल्डिंग काम के दौरान लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई मौट की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया । 

बता दे कि विजय सिंह पिता स्व0 रामस्वरूप पटेल उम्र 55 वर्ष सैनी थाना क्षेत्र के गांव मटियारा मजरा रूपनारायणपुर गोरियो के रहने वाले है।
जो पिछले कई सालों से दुबई में बिल्डिंग में कारीगर का काम करते थे। परिजनो का कहना है की मेरे छोटे बेटे गोरे लाल का फोन 21 मार्च 2024 को आया और वो जोर जोर से रोने लगा और बोला पिता जी नही रहे।
जिसके बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
छोटे बेटे गोरे लाल जो सऊदी में मजदूरी का काम करता है। उसके पास 20 मार्च को फोन आया की बिल्डिंग में काफ़ी ऊंचाई पर कार्य चल रहा था अचानक से ऊंचाई पर लगी लिफ्ट नीचे आ गिरी जिसके कारण तुम्हारे पिता साहित दो अन्य भारतीय मजदूरों की मौत हो गई है।
सूत्रों की माने तो यह मजदूर गोरखपुर व एक प्रयागराज जनपद के रहने वाले थे।
विजय सिंह के परिवार में उनकी पत्नी यशौदा देवी उम्र 45 वर्ष के अलावा सीमा देवी, सकुंती देवी, फूलमती, तीन बेटियों की शादी करने के बाद विजय सिंह काफ़ी जिम्मेदारी की बोझ तले दब गया था जिसके बाद वाह कमाने के लिए कुछ साल सऊदी में मकान बनाने का कार्य कराने लगा कई साल बीत जानें के बाद विजय सिंह ने सऊदी में काम करना बंद कर दिया और वह दुबई चला आया जहा काम के बदले अच्छा रकम मिलती थीं फिर जैसे तैसे करके विजय सिंह ने अपने छोटे लड़के गोरेलाल को सऊदी मजदूरी के लिए भेज दिया जबकि बड़ी बेटा उदय सिंह गांव में ही मेहनत मजदूरी करता इनके अलावा छोटी बेटी ननकी की शादी अभी नहीं हुईं परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था अचानक विजय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया है जबकि विजय सिंह के शव को लाने के लिए सऊदी में मजदूरी कर रहा छोटा बेटा गोरेलाल व उनकी मां यशोदा देवी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है ताकि शव को अपने पैतृक गांव में लाकर अन्तिम संस्कार किया जा सके।

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण