मूरतगंज मे सड़क हादसे मे एक पुलिस जवान की मौत,दो कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हास्पिटल मे इलाज जारी

कौशाम्बी जनपद के सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र स्थित मूरतगंज पुलिस चौकी के पुलिस के जवान प्राइवेट गाडी से शान्ति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनज़र क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे 
मूरतगंज से दो किलोमीटर दूर मितवापुर मोड़कर पर पहुँचने पर अचानक बाइक पर सवार चार सवारी सामने आने पर गाडी बाएं साइड काटने पर सड़क के साइड पर खड़ी डीसीएम 6 चक्का मे पीछे से टक्कर हो गई जिससे टाटा सफारी की परखच्चे उड गए क्षतिग्रस्त हो गई उसमे बैठे कांस्टेबल अनुराज सिंह 
रोहित तिवारी सुनील कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए मूरतगंज पीएचसी से जिला हास्पिटल रिफर करने पर साथ मे रहे पुलिस कर्मी और ग्रामीणो ने एस आर एन हास्पिटल प्रयागराज के लिए रेफर का दबाव बनाया गया कि हेड इनजरी है लेकिन मनबढ 108 एम्बुलेंस चालक और स्टाफ ने प्रयागराज जाने से मना कर दिए मझंनपुर ले जाना फिर प्रयागराज ले जाना दो घंटे का समय बर्बाद हो जाने के कारण कांस्टेबल अनुराज सिंह 
कि मृत्यु हो गई कांस्टेबल रोहित तिवारी गम्भीर रूप से घायल इलाज प्रयागराज मे चल रहा है 
मूरतगंज निजी  हास्पिटल मे कांस्टेबल सुनील कुमार का इलाज चल रहा है यह दुखद घटना से मूरतगंज सहित ग्रामीण क्षेत्र मे मायूसी छाई है नागरिको के अनुसार 
मृतक सिपाही मिलनसार सरल स्वभाव और व्यवहार कुशल थे

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व