मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कौशाम्बी पुलिस मुस्तैद, शांतिपूर्ण रही जुम्मे की नमाज

कौशाम्बी: जनपद में जुमे की नमाज के दौरान कई इलाकों में पुलिस मुस्तैद दिखी।
मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना जैसे ही प्रकाश में आई तो सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस महकमे के कई बड़े अधिकारी हरकत में आ गए और रातों रात कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी साथ ही साथ अति संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए। इसी क्रम में आज कौशाम्बी जनपद में भी जूमे की नमाज को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए। जिसमें पुलिस बल के साथ साथ पी ए सी बल की तैनाती मस्जिदों के बाहर करदी। जिसके बाद कौशाम्बी जनपद में जुमे की नमाज शांति पूर्ण अदा की गई। इस दौरान कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के वार्ड नं0 23 अब्दुल कलाम आजाद नगर स्थित सड़क वाली मस्जिद के बाहर निरीक्षक इंद्र देव,उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के साथ पुलिस बल व पीएसी के जवान मौजुद रहे नमाज़ शांति पूर्ण सम्पन्न हुई।
 गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई, जिसके बाद मऊ बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई और साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. जुम्मे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती गई, मुख्तार अंसारी उनके गाज़ीपुर स्थित आवास पर सैकड़ो की संख्या में समर्थक पहुंचे, भारी पुलिस बल तैनात किया गया  पुलिस बल के द्वारा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई. मुख्तार अंसारी के परिजनों ने मौके पर पहुंचे सभी समर्थको को समझाया बुझाया और शांति और संयम से काम लेने को कहा, कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय मांगने की बात कही. वही मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने बताया कि उन्हें न्याय प्रणाली पर भरोसा है और वह कानून के दायरे में रहकर अपने पिता की मौत की जांच करायँगे. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी को उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण