अज्ञात सरिया चोरों ने गार्ड को पीटा ग्रामीणों का पकड़ने का किया प्रयास हुए फरार

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना अन्तर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी के नबीपुर के समीप नगर पालिका प्रधान कार्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है आरोप हैं की दिनाँक 11 अप्रैल 2024 रात्रि 2 बजे तीन अज्ञात चोर सरिया चोरों की नियत से निर्माणधीन कार्यालय कैम्पस में लोहे की सरिया ले जाने का प्रयास करने लगे तभी सो रहे गार्ड सहाबुद्दीन पुत्र सिद्दीक खान की अचानक आंख खुल गई। सरिया चोरी होता देख चोरी का विरोध करने पर चोरों ने सहाबुद्दीन को लोहे की सरिया से पीटा जिसके चलते सहाबुद्दीन लहूलुहान होकर गिर गया और जोर से चिल्लाने लगा आवाज सुनाकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए और सरिया चोरों को कुछ दूर तक दौड़ाया पर स्थानीय लोग चोरो को पकड़ने में असमर्थ रहे। और डायल 112 को सूचना दी 112 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले को शान्त करवाया।  गार्ड ने  सारे प्रकरण की सूचना कार्यदायी संस्था के मैनेजर को दी गई। घटना की जानकारी होते ही सुबह मैनेजर मौके पर पहुंचा और गार्ड सहाबुद्दीन से आप बीती सुनी और घटना के संबंध में कोखराज पुलिस को लिखित सूचना दे दी है पुलिस ने प्रार्थना पत्र पाते ही मौके का मुवायना कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस का कहना है की सारे मामले में जो भी व्यक्ति सामिल है उनको बक्सा नही जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद कार्यदायी संस्था में काम कर रहे लोगो में भय का माहौल है लोग डरे और सहमे है।
कौशाम्बी ब्यूरो मोहम्मद आबिद

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण