सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो से सम्बन्धित दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कौशाम्बी : सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो/फोटो का संज्ञान लेकर पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दिनांक 06.06.2024 को थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 163/24 धारा 376/504/506/120B भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 67A आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त दिनांक 08.06.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना से सम्बन्धित मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित 05 टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2024 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी टेढ़ी मोड़ के पास मौजूद है तथा कहीं जाने के फिराक में है, सूचना पर तत्काल थाना कोखराज व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर देखा गया तो घटना का मुख्य आरोपी देवेन्द्र मिश्रा पुत्र तीरथ प्रसाद मिश्रा निवासी पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी वर्तमान पता मेहता डिग्री कॉलेज के सामने भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी मौजूद था, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व