ओवर टेकिंग के चलते रोही ओवर ब्रिज के पास पलटी बस, चालक फरार

कौशाम्बी: जनपद के रोही ओवर ब्रिज के पास ओवर टेकिंग के कारण पलटी प्राइवेट बस चालक मौके से हुआ फरार,
बता दें कि यह बस महेवाघाट प्रयागराज के लिए जा रही थीं यात्रीयो की माने तो जैसे ही यह बस तेलैया टिकुर चौराहे पास पहुंची वैसे ही सवारी के लिए सरकारी बस व प्राइवेट बस गाड़ी को भगाना शुरू कर दिए गाडी पलटने से पहिले सरकारी बस से लड़ते लड़ते बची थी एक सवारी को बैठाकर कुछ ही दूर चली थीं की अधिक स्पीड होने के कारण एक गड्ढे में कूदी जंप करते हुऐ डीवाईडर को फांदते हुए पलट गई यह घटना रोही ओवर ब्रिज के पहले हुई जिसमे करीब दर्जन भर लोगो को चोटे आई है। सभी घायलों को भरवारी पुलिस सत्य प्रकाश सिंह, व स्थननीयो की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहा सभी घायलों का उपचार चल रहा है ।
घायल राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र परमसुख उनके दो लडके अरुण उम्र 12 वर्ष, तरुण उम्र 6 वर्ष निवासी देवखरपुर नौगिरा मंझनपुर से प्रयागराज जा रहे थे, सुषमा देवी उम्र 17 वर्ष पुत्री बच्चलाल, बच्चालाल उम्र 55 वर्ष, नीरा उम्र 28वर्ष पत्नि लवकुश, होरी लाल उम्र 20 वर्ष पुत्र रामबहादुर सभी निवासी रोही, मंझनपुर से रोही आ रहे थे l
इस सम्बंध में एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने कहा कि वो दो दिनों की छुट्टी पर है, आरआई को मौक पर भेज कर बस की जांच करते हुए बस मालिक से सारे पेपर लेकर जांच की जाएगी की बस में फिटनेस, इश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण है कि नहीं, वहीं सवारी धोने की परमिट सिर्फ सिराथू वाया मंझनपुर करारी प्रयागराज और महेवा घाट वाया पश्चिम सरीरा, बेनीराम कटरा प्रयागराज ही है, ऑल यूपी परमिट में बस सिर्फ एक जगह से बुकिंग कर दुसरी जगह पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं भी जा सकती है, जॉच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी l
इस सम्बंध में कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव ने कहा कि प्राईवेट बस के पलटने से 8 लोग घायल हुए है, जिनमें तीन अधिक घायल है, बाकि पांच भी घायल है, सभी को ईलाज के लिए सीएचसी मुरतगंज और जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है, बस को सड़क से हटा कर यातायात सुचारू रूप से सामान्य किया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही जॉच कर की जा रही है l

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण