थाना कोखराज में मोहर्रम व कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेंटी मीटिंग
कौशाम्बी: थाना कोखराज परिसर में मोहर्रम व कांवड़ यात्रा को लेकर आज मंगलवार को आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेंटी की मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार व शाहजादपुर चौकी इंचार्ज शिवाकांत ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी कोई भी व्यक्ति आरर्जर्क्ता फैलाने में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा पूर्व के नियम ही अपनायें जाएंगे कोई नया नियम लागू नहीं होगा, इमामबाड़ा में साफ सफाई लाइट व पानी की व्यवस्था के बारे में बात की गई, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पीस कमेटी में जानकारी दी गई, इस अवसर पर कोखराज थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व सभासद मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद अब्दुल्ला, शिवलाल सरोज, मोहम्मद आमीन, अफताब अहमद, सूरज यादव, मौजूद रहे, रमेश चंद्र, सफीक अहमद, तालिब रजा आदी लोग मौजूद रहे