Posts

Showing posts with the label #kaushambi #kaushambipolice #lrnews

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस लौटी खाली हाथ

Image
कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत भरवारी गौरा रोड के समीप एक टयूबवेल के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस वापस लौटी खाली हाथ  बता दें कि भरवारी से चमरूपुर के बीच तमहीद अहमद रोज की तरह आज शाम अपने टयूबवेल की तरफ खेत में धान की फसल में पानी लगवाने के लिए गए थे। चलते चलते तमहीद अहमद की नज़र एक गड्ढे में पड़ी। जहां सफेद कपड़े में लपेटा शव प्रतीत होने वाली गठरी पर पड़ी। जिसको देख तमहीद अहमद के होस उड़ गए। जिसके बाद तमहीद अहमद ने कोखराज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधी गठरी का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद गठरी को खोलकर देखा तो गंदी महक के चलते लोग वहा से भाग खड़े हुए।  कुछ देर बाद मुंह पर कपड़े बांधकर देखने पर पता चला कि किसी ने सफेद कपड़े मे बांधकर काले रंग का बकरा फेका है। जिसके बाद कोखराज पुलिस उल्टे पैर वापस लौट गई।