शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस लौटी खाली हाथ

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना अंतर्गत भरवारी गौरा रोड के समीप एक टयूबवेल के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस वापस लौटी खाली हाथ 

बता दें कि भरवारी से चमरूपुर के बीच तमहीद अहमद रोज की तरह आज शाम अपने टयूबवेल की तरफ खेत में धान की फसल में पानी लगवाने के लिए गए थे। चलते चलते तमहीद अहमद की नज़र एक गड्ढे में पड़ी। जहां सफेद कपड़े में लपेटा शव प्रतीत होने वाली गठरी पर पड़ी।
जिसको देख तमहीद अहमद के होस उड़ गए। जिसके बाद तमहीद अहमद ने कोखराज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधी गठरी का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद गठरी को खोलकर देखा तो गंदी महक के चलते लोग वहा से भाग खड़े हुए।  कुछ देर बाद मुंह पर कपड़े बांधकर देखने पर पता चला कि किसी ने सफेद कपड़े मे बांधकर काले रंग का बकरा फेका है। जिसके बाद कोखराज पुलिस उल्टे पैर वापस लौट गई। 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण