Posts

Showing posts with the label #lrnews #lucknow

रविवार को मां द्रौपदी दुर्गावती धर्मशाला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न

Image
(बलिया) बेल्थरारोड के डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को मां द्रौपदी दुर्गावती धर्मशाला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न हुआ। देर शाम तक चले मुकाबले में देवरिया ने पेनाल्टी शूटआउट में बेल्थरा रोड को 8-7 से हरा दिया। फाइनल मैच का शुभारंभ निवर्तमान चेयरमैन व एसएचओ उभांव ने संयुक्त रूप से किया।  मां द्रौपदी दुर्गावती धर्मशाला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के प्रथम हाफ में देवरिया का दबदबा रहा। परन्तु इस दौरान दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रही। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर ज़ोरदार हमला किया। परिणाम यह रहा कि देवरिया के सलीम लारी ने 10वें मिनट में एक शानदार गोल मार कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। गोल होते ही बेल्थरा रोड की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। जिसका फायदा उसे पेनाल्टी के रूप में मिला।  रिशू ने पेनाल्टी  फ्री हिट पर गोलकर मुकाबला 1-1 की बराबरी पर ला दिया। बाद में मुकाबला बराबर रहने पर दोनो टीमो को साढे सात-सात मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परन्तु इस दौरान भी मुकाबला बराबर रहने पर रेफरी ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया। पेनाल्...

सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

Image
आज दिनांक 5 फ़रवरी को फिरोजाबाद महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर फिरोजाबाद जिला बनाने  में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सबके प्रेरणा स्रोत और सच्चे समाज सेवक मोहतरम मरहूम जनाब नियामत उल्ला खान साहब को फिरोजाबाद महोत्सव के मंच से सम्मान पत्र दिया गया. इसके लिए मैं फिरोजाबाद के जिलाधिकारी आली जनाब रवि रंजन जी , एडीएम आली जनाब अभिषेक सिंह जी, एसडीएम आली जनाब मनोज सिंह जी, आली जनाब रविंद्र तिवारी जी, आली जनाब कौशल किशोर उपाध्याय जी, आली जनाब उमाकांत पचौरी जी और सभी जिम्मेदार लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं.  फिरोजाबाद महोत्सव के शानदार कामयाब कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी आली जनाब रवि रंजन जी. पुलिस कप्तान आली जनाब आशीष तिवारी जी.  और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद,  साथ में मौजूद रहे सर्व धर्म एकता विचार मंच के अध्यक्ष शारिक खान, समाजसेवी असलम भोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम शेख. प्रमुख सचिव मोअज्जम परवेज़, महासचिव सैफ चौधरी, कोषाध्यक्ष फैजान उल्ला।

पार्कमेट ने उत्तर प्रदेश के पहले स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ किया

Image
मुरादाबाद स्थित स्टार्टअप अगले  2 वर्षों में पूरे भारत में स्मार्ट पार्किंग उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है  लखनऊ : स्मार्ट पार्किंग स्टार्ट अप- पार्कमेट ने लखनऊ नगर निगम की मदद से यूपी सरकार की पहली फास्टैग सक्षम स्मार्ट पार्किंग की सफलता पूर्वक शुभारंभ किया है।मुरादाबाद स्थित स्टार्टअप के पास आगामी वर्षों में उत्तरप्रदेश के सभी प्रमुख पार्किंग को 1 प्लेट फार्म पर स्वचालित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना है।पार्कमेट की स्मार्ट पार्किंग सुविधा बेतरतीब और अवैध पार्किंग की समस्याको हल करेगी जो अंततःयातायात के भीड़-भाड़ को कम करेगी और प्रमुख बाजारों तक ग्राहकों को आसान पहुँच प्रदान करेगी। इससे शहरों में अधिक आर्थिक अवसर पैदा होंगे। पार्कमेट उपयोग कर्ताओं, शहरप्रशासकों और व्यवसायों को एक सहज पार्किंग अनुभव प्रदान करता है।पार्कमेट एप्लिकेशन का उपयोग करने से लखनऊ के नागरिकअब पार्किंग स्थल खोजने के कठिनकार्य या यहाँ तककि पार्किंग स्थल जाने से बच जाएँगे।एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध पार्कमेट के एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी कार को उठवा कर अपनी पसंद के स्थ...

विश्वेश्वरैया हॉल में केंद्रीय राज्य मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन

Image
मध्यमवर्ग और उसके नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए इस बार का बजट लाभदायक साबित होगा-भूपेंद्र यादव स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में राजधानी के कई वरिष्ठ चिकित्सकों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय (राज्य मंत्री  भारत सरकार) भूपेंद्र यादव और उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल टंडन मुकेश शर्मा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव ने प्रेक्षागृह में बैठे सभी अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा इस बार जो बजट पेश किया गया है वह मिडिल क्लास और उसके नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए वरदान साबित होगा इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए डॉक्टर शास्वत विद्याधर (संयोजक चिकित...