विश्वेश्वरैया हॉल में केंद्रीय राज्य मंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन
मध्यमवर्ग और उसके नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए इस बार का बजट लाभदायक साबित होगा-भूपेंद्र यादव
स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में राजधानी के कई वरिष्ठ चिकित्सकों को सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया
लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय (राज्य मंत्री भारत सरकार) भूपेंद्र यादव और उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल टंडन मुकेश शर्मा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र यादव ने प्रेक्षागृह में बैठे सभी अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा इस बार जो बजट पेश किया गया है वह मिडिल क्लास और उसके नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए वरदान साबित होगा इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए डॉक्टर शास्वत विद्याधर (संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी) के संयोजन में प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सकों को चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी में सदस्य के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर मनोनीत किया गया जिसमें डॉ आदर्श त्रिपाठी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ एस के गुप्ता, (अस्थि रोग विशेषज्ञ) डॉ रिचा द्विवेदी, डॉ मनीष त्रिपाठी के साथ साथ कई वरिष्ठ चिकित्सकों को स्वस्थ्य भारत के अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा गया सभी को सदस्यता प्रमाण पत्र भेंट कर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर शाश्वत विद्याधर ने सम्मानित किया।