Posts

Showing posts with the label #lrnews #prayagraj

जुमे की नमाज एवं ईद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का रिहर्सल सम्पन्न

Image
अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज प्रयागराज के निर्देशन में आगामी जुमे की नमाज एवं ईद के दृष्टिगत जनपद में कानून,सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल द्वारा व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी का रिहर्सल किया गया, जिसका राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण किया गया । बीते दिनों प्रयागराज में अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से प्रयागराज का माहौल गरमाया है प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में धारा 144 लागू है ईद उल फितर को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है उस घटना के बाद से पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है लगातार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है जिसमें कई अपराधी सामने आ रहे हैं इस दौरान लोगों में शांति व्यवस्था बनी रहे और आने वाले त्यौहार में किसी भी प्रकार का उपद्रव ना हो किसी भी समुदाय द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम ना दिया जाए इसके लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। 

अपहरण किये गए युवक की हत्या में दो को जेल, छह की तलाश

Image
प्रयागराज: अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी के बेटे आदर्श केसरवानी की 1 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी। मुट्ठीगंज के रहने वाले मोनू सारस्वत रात में आदर्श को अपने घर बुलाकर ले गया और वहीं अपने साथियों के साथ गला दबाकर मार डाला। आदर्श केसरवानी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को अमित और बिक्कू को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी मोनू सारस्वत अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम बाहर जाएगी। मोनू और उसके पांच साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।   अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानीमंडी के रहने वाले जीतेंद्र केसरवानी के बेटे आदर्श केसरवानी की एक अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी। मुट्ठीगंज के रहने वाले मोनू सारस्वत रात में आदर्श को अपने घर बुलाकर ले गया और वहीं अपने साथियों के साथ गला दबाकर मार डाला। इसके बाद रात में कार से उसका शव मिर्जापुर के ड्रमंडगंज की पहाड़ियों से नीचे फेंक दिया। उधर, घरवालों को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी, कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले अ...