Posts

Showing posts with the label #lrnews #prayagraj #uttarpradesh

प्रयागराज के धूमनगंज में ज़मीन विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Image
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी इलाक़े में दो लोगों को गोली मारी गयी। हमलावर इन्हें खून से लथपथ छोड़ गए। उन्हें तुरंत स्वरूपरानी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस और फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल कर रही है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा पिछले 8 सालों से प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दीपक विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका 900 वर्गगज का धूमनगंज में प्लाट है। इस पर इमरान, यासिद अली, सुल्तान अहमद और रसूल अहमद कब्जा करना चाहते थे। ताकि कॉलोनी काट सके। लेकिन वो कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। 30 दिन पहले भी उन्हें धमकियां मिली थी। लेकिन ऐसा होना उनके व्यवसाय में सामान्य गतिविधि है। बुधवार दोपहर ये चार लोग उनके घर आए थे। सादा स्टाम्प पेपर पर साइन करने की धमकी दी गई। तमंचा तानकर कहा कि अगर साइन नहीं करते हो तो जान से जाओगे। लेकिन, उन्होंने साइन करने से मना कर दिया। दीपक के मुताबिक, उनके ऊपर चारों ने हमला कर दिया। उन्होंने सुल्तान से असलहा छीनकर फायरिंग कर दी। एक-एक करके दो तमंचों से उसने ग...