प्रयागराज के धूमनगंज में ज़मीन विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी इलाक़े में दो लोगों को गोली मारी गयी। हमलावर इन्हें खून से लथपथ छोड़ गए। उन्हें तुरंत स्वरूपरानी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। सूचना के बाद पुलिस और फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा पिछले 8 सालों से प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दीपक विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका 900 वर्गगज का धूमनगंज में प्लाट है। इस पर इमरान, यासिद अली, सुल्तान अहमद और रसूल अहमद कब्जा करना चाहते थे। ताकि कॉलोनी काट सके। लेकिन वो कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। 30 दिन पहले भी उन्हें धमकियां मिली थी। लेकिन ऐसा होना उनके व्यवसाय में सामान्य गतिविधि है।
बुधवार दोपहर ये चार लोग उनके घर आए थे। सादा स्टाम्प पेपर पर साइन करने की धमकी दी गई। तमंचा तानकर कहा कि अगर साइन नहीं करते हो तो जान से जाओगे। लेकिन, उन्होंने साइन करने से मना कर दिया। दीपक के मुताबिक, उनके ऊपर चारों ने हमला कर दिया। उन्होंने सुल्तान से असलहा छीनकर फायरिंग कर दी।

एक-एक करके दो तमंचों से उसने गोलियां चलाई। गोली यासिद और सुल्तान के सिर में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। बाकी, इमरान और रसूल अहमद वहां से जान बचाकर भाग निकले। पुलिस उन्हें स्वरूप रानी नेहरू मंडलीय चिकित्सालय लेकर पहुंची थी। अब उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने कंट्री मेड 4 देसी तमंचे बरामद किए हैं। कुछ खोखे भी बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को एक सादा स्टैंप पेपर और स्टाम्प पैड भी मिला है। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच करा रही है। इस पर पड़े फिंगर प्रिंट्स के नमूने लिए गए हैं
इमरान, यासिद अली, सुल्तान अहमद और रसूल अहमद दीपक विश्वकर्मा से किसी 900 वर्ग गज के प्लॉट को जबरन रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे थे। जब दीपक ने ऐसा करने से मना किया तो चारों उसे धमकी देने लगे। चारों ने अवैध असलहे निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक जब दीपक को लगा कि अब मुझे गोली मार दी जाएगी तो उसने असलहा छीनकर गोली चला दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस अगर लिखत-पढ़त में आत्मरक्षा में हत्या का केस बनाती है, तो दीपक की कोर्ट में पैरवी आसान होगी।

रिपोर्ट- हसनैन अब्बास 

Popular posts from this blog

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का वितरण