Posts

Showing posts with the label अपराध

पुलिस चौकी में घूस लेते दारोगा गिरफ्तार

Image
प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने नोटों के साथ पकड़ा,श्रृंगवेरपुर चौकी इंचार्ज आशीष राय को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाइसके पूर्व भारतगंज चौकी इंचार्ज थे आशीष रायप्रयागराज-जनपद के श्रृंगवेरपुर चौकी इंचार्ज आशीष राय को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को एंटी करप्शन लखनऊ की टीम ने पुलिस चौकी पर ही दारोगा को पकड़ा और उसके कब्जे से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए। दारोगा के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा लिखा जा रहा है। आरोप है कि मुकदमे से नाम निकालने के लिए चौकी इंचार्ज ने श्रृंगवेरपुर निवासी अयोध्या कुमार पैसे मांगे थे। अभियुक्त आशीष गाजीपुर के सैदाबाद का निवासी है।नाम हटाने के लिए लगातार धमकाते हुए मांग रहा था पैसे  बताया गया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर निवासी अयोध्या के खिलाफ एक शख्स ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उस मुकदमे की विवेचना चौकी इंचार्ज आशीष को मिली थी। आरोप है कि आशीष लगातार अयोध्या पर पैसा देने का दबाव बना रहा था। वह धमकी भी देता था कि अगर पैसा नहीं मिला तो मुकदमे से उसका नाम नहीं हटेगा।...

अतीक के बेटे का हो सकता है एंकाउंटर, मुठभेड़ करने वाली टीम को मिलेगा 50 हजार

Image
प्रयागराज : अतीक अहमद के परिवार की मुसीबतें कम नही हो रही। बाहुबली के बड़े बेटे उमर अहमद पर जहां पूरे 2 लाख रुपये जा इनाम है वहीं दूसरे बेटे अली अहमद पर इनाम 25 हज़ार से बढ़ाकर 50 हज़ार कर दिया गया है। अतीक के ये दोनों बेटे फरार है। उमर को सी बी आई तलाश कर रही वहीं अली को यूपी पुलिस ढूंढ रही है। करेली में जीशान उर्फ जानू ने अतीक के बेटे अली पर 307 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अली फरार है। अब एसएसपी अजय कुमार ने कहा है कि जो अली को पकड़वायेगा उसको पुलिस 50 हज़ार रुपये  इनाम देगी और अगर अली मुठभेड़ में घायल होता है और पकड़ा जाता है तो इनाम की राशि सम्बन्धित पुलिस टीम को मिलेगी।  रिपोर्ट- जाबिर अली