अतीक के बेटे का हो सकता है एंकाउंटर, मुठभेड़ करने वाली टीम को मिलेगा 50 हजार

प्रयागराज : अतीक अहमद के परिवार की मुसीबतें कम नही हो रही। बाहुबली के बड़े बेटे उमर अहमद पर जहां पूरे 2 लाख रुपये जा इनाम है वहीं दूसरे बेटे अली अहमद पर इनाम 25 हज़ार से बढ़ाकर 50 हज़ार कर दिया गया है। अतीक के ये दोनों बेटे फरार है। उमर को सी बी आई तलाश कर रही वहीं अली को यूपी पुलिस ढूंढ रही है। करेली में जीशान उर्फ जानू ने अतीक के बेटे अली पर 307 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अली फरार है। अब एसएसपी अजय कुमार ने कहा है कि जो अली को पकड़वायेगा उसको पुलिस 50 हज़ार रुपये  इनाम देगी और अगर अली मुठभेड़ में घायल होता है और पकड़ा जाता है तो इनाम की राशि सम्बन्धित पुलिस टीम को मिलेगी। 

रिपोर्ट- जाबिर अली

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व