Posts

Showing posts with the label घटना

खेत में लगी कटीली तार में उतरे करेंट से बालक की हुई मौत

Image
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी थाना अंतर्गत ग्राम सोधिया में राम दास उर्फ चौधरी पुत्र सरदार सरोज के खेत में लगे कटीले तारों में करंट होने की वजह से करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक अमित कुमार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के अंगद सिंह उर्फ बब्लू पुत्र चंद्रभान सिंह उर्फ बुदुन सिंह ने अपने खेतों के चारों तरफ लोहे की कटीली तारे लगवा रखी थी और उसमें करंट भी लगा रखा था। दिनांक 31 अगस्त को दिन में लगभग 3:00 बजे अमित कुमार उम्र लगभग 7 वर्ष खेत में लगे कटीले तार की चपेट में आ गया जिससे अमित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर सुन बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की लिखित शिकायती पत्र लेकर परिजन रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के जिला महासचिव धर्मेंद्र भास्कर ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर उचित कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया, तत्पश्चात पुलिस ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। भीम आर्मी के जिला महासचिव धर्मेंद्र भास्...

ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार की मौत एक गंभीर

Image
कौशाम्बी  सराय अकिल थाना आंतर्गत डहिया ग्राम के सामने एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया जिसमे बाइक चालक एक ब्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटनाक्रम के अनुसार राजेन्द्र सिंह पटेल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र पटेल ग्राम तरनी सराय अकिल अपने साथी विमलेश पटेल उम्र 15 वर्ष पुत्र राम बदन सिंह निवासी तरनी सराय अकिल के साथ रोज की भांति मजदूरी करने बाइक से कोटिया जा रहे थे।जैसे ही बाइक सवार डहिया के पास पहुँचे पीछे से आ रहे ट्रेक्टर चालक ने बाइक सवारो को रौंद दिया हादसे में बाइक चालक राजेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा विमलेश का एक हाथ और एक पैर फैक्चर हो गया। हादसा देखकर आसपास के किसान मजदूर और राहगीर घटनास्थल पर रुक जाए गस्त पर जा रही डायल 112 संख्या PRV 1204 में सवार भोला सिंह दरोगा व साथियो ने घायल विमलेश को अपनी गाड़ी से सीएचसी सराय अकिल पहुचाया लेकिन विमलेश की गंभीर हालत होने पर चिकित्सको ने उसे जिला हॉस्पिटल मंझनपुर एम्बुलेंस से भेज दिया गया तथा घटना की सूचना सराय अकिल थाना पहुचाया।घटना की सूचना पर सराय...