खेत में लगी कटीली तार में उतरे करेंट से बालक की हुई मौत


कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी थाना अंतर्गत ग्राम सोधिया में राम दास उर्फ चौधरी पुत्र सरदार सरोज के खेत में लगे कटीले तारों में करंट होने की वजह से करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक अमित कुमार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के अंगद सिंह उर्फ बब्लू पुत्र चंद्रभान सिंह उर्फ बुदुन सिंह ने अपने खेतों के चारों तरफ लोहे की कटीली तारे लगवा रखी थी और उसमें करंट भी लगा रखा था। दिनांक 31 अगस्त को दिन में लगभग 3:00 बजे अमित कुमार उम्र लगभग 7 वर्ष खेत में लगे कटीले तार की चपेट में आ गया जिससे अमित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर सुन बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की लिखित शिकायती पत्र लेकर परिजन रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के जिला महासचिव धर्मेंद्र भास्कर ने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर उचित कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया, तत्पश्चात पुलिस ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। भीम आर्मी के जिला महासचिव धर्मेंद्र भास्कर ने आश्वासन दिया कि अब आपके न्यायिक लड़ाई भीम आर्मी लड़ेगी जब तक आपको न्याय नहीं मिलता तब तक जो भी खर्च होगा उसे भीम आर्मी की जिला इकाई के द्वारा व्यव किया जाएगा
तहसील संवाददाता-असगर अली