लगातार हो रही विधुत कटौती के बाद लोगो मे आक्रोश


कौशाम्बी: जनपद के भरवारी नगर व आस - पास के क्षेत्र में लगातार हो रही विधुत कटौती से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है । 
बता दें कि इन दिनों लगातार हो रही विधुत कटौती से आम जनों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। 45℃  में जब सरकार को लोगो के जीवन को सुखद बनाने में हर संभव प्रयास करने चाहिए तो वही कौशाम्बी जनपद में लोगो को बेहतर विधुत आपूर्ति से वंचित रखा जा रहा है और लगातार हो रही कटौती के बारे में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है। आखिर यह कटौती कब तक होती रहेगी यह भी कोई जिम्मेदार अधिकारी बताने को तैयार नही है। कौशाम्बी जनपद में कारोबार ह्रदय कहे जाने वाले भरवारी नगर में इन दिनों व्यपार भी चौपट होता दिखाई दे रहा है साथ ही साथ भीषण गर्मी में रोजेदारों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कब तक विधुत कटौती होती रहेगी, आख़िर कब कौशाम्बी जनपद पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की नजर पड़ेगी आखिर कब बिजली की व्यवस्था सही हो पाएगी।

ब्यूरो चीफ़-मोहम्मफ आबिद

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व