Posts

Showing posts with the label #lrnews #kaushambi #uttarpradesh

उप संभागीय परिवहन अधिकारी कौशांबी द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन

Image
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कौशांबी एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल पीटीओ महेंद्र पांडेय व आर आई कौशल कुमार सिंह मौजूद रहे जागरूकता अभियान के तहत यातायात की गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना  किया गया , यातायात से संबंधित सभी जनता जनार्दन को जागरूक किया गया जिसमें तारकेश्वर मल्ल ने यह भी कहा की अपने व अपने परिवार के सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट एवं हेलमेट जरूर पहन कर घर से बाहर जाएं। अपने व अपनो के लिए सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें ।      संवाददाता राज किशोर शुक्ला 

डीएम एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं

Image
कौशाम्बी: शासन के निर्देश पर कोखराज थाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी थाना पहुंचे वहां पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को डीएम एसपी ने सुना और संबंधित अधीनस्थों को समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने अपने सर्किल में जा कर विवादित प्रकरणों का निपटारा करें उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही उदासीनता या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर सीओ सिराथू  कृष्ण कुमार सिंह एसओ कोखराज क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो रियाज अहमद नेहा लोक नाथ ,दिलीप, अमन सिंह,साधना सिंह,आदि लेखपाल उपस्थिति रहे। रिपोर्ट - दिनेश कुमार (विशेष संवाददाता) 

राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी सुजीत कुमार को किया गया सम्मानित

Image
  प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर रेडक्रास भवन, कैसरबाग, लखनऊ में जिलाधिकारी, कौशाम्बी सुजीत कुमार को अभूतपूव कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल द्वारा जिलाधिकारी को अभूतपूव कार्यो- जिला रेडक्रास शाखा कौशाम्बी को और अधिक सक्रिय करने हेतु निरन्तर प्रयासरत रहने, कोविड जॉच व वैक्सीनेशन के लिए आमजन को प्रेरित कर लक्ष्य को पूर्ण करने में कुशल नेतृत्व/योगदान प्रदान करने के साथ ही जनपद के क्षयरोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कराकर रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में पुष्टाहार का वितरण कराया गया। इसके साथ ही प्रत्येक माह क्षयरोग पीडितों को दवा के साथ ही प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार-चना, मूंगफली, गजक, गुड़ एवं काम्पलान आदि प्रति मरीज वितरित कराने में अहम योगदान रहा तथा रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में जनपद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कराकर आमजन को रक्तदान के लिये प्रोत्साहित करने के साथ ही रक्तदान के उपरान्त रक्तदाताओं को पुष्टाहार वितरित कराया गया एवं कोविड-19 से बचाव हेतु आमजन को जागरूक करने व रेडक्रास...

अकीदत से अदा हुई अलविदा की नमाज

Image
कौशाम्बी: माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को जामा मस्जिद और अन्य इबादतगाहों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। खुदा की दरगाह में सजदे के साथ अकीदतमंदों ने देश की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी। बता दें कि माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज होने के बाद अब लोगों को ईद के चांद का इंतजार है। लोग ईद की तैयारियों में रमजान की शुरूआत से ही लगे हैं। उधर, अलविदा की नमाज के लिए जिले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी पूरे जिले में जुमा की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई मुस्लिम आबादी वाले गाँव में सुबह से ही अलविदा जुमा की तैयारी शुरू हो गई मस्जिद को आकर्षक ढंग से सजाया गया था दोपहर को गाँव के लोगो ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। और नए कुर्ता पायजामा पहनकर छोटे छोटे बच्चे भी जुमा अलविदा की नमाज में शामिल हुए। और नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम और नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज पढ़कर मस्जिद से निकलने के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दि...

लगातार हो रही विधुत कटौती के बाद लोगो मे आक्रोश

Image
कौशाम्बी: जनपद के भरवारी नगर व आस - पास के क्षेत्र में लगातार हो रही विधुत कटौती से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है ।  बता दें कि इन दिनों लगातार हो रही विधुत कटौती से आम जनों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। 45℃  में जब सरकार को लोगो के जीवन को सुखद बनाने में हर संभव प्रयास करने चाहिए तो वही कौशाम्बी जनपद में लोगो को बेहतर विधुत आपूर्ति से वंचित रखा जा रहा है और लगातार हो रही कटौती के बारे में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है। आखिर यह कटौती कब तक होती रहेगी यह भी कोई जिम्मेदार अधिकारी बताने को तैयार नही है। कौशाम्बी जनपद में कारोबार ह्रदय कहे जाने वाले भरवारी नगर में इन दिनों व्यपार भी चौपट होता दिखाई दे रहा है साथ ही साथ भीषण गर्मी में रोजेदारों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आखिर कब तक विधुत कटौती होती रहेगी, आख़िर कब कौशाम्बी जनपद पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की नजर पड़ेगी आखिर कब बिजली की व्यवस्था सही हो पाएगी। ब्यूरो चीफ़-मोहम्मफ आबिद

निरोधात्मक कार्यवाही में 06 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 01 थाना करारी से 02 थाना कोखराज से 03 कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। रिपोर्ट - दिनेश कुमार (विशेष संवाददाता) 

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर डीएम एसपी ने लिया जायज़ा

Image
  कौशाम्बी: जिले में विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों में अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों की तैनाती की है। तथा मतदान को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिया है। जिले में कुल 1197 में मतदाता मतदान करेंगे जिसमे से 645 पुरुष व 552 महिलाए चुनाव करेंगी जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पुलिस बल के साथ सिराथू ब्लाक मूरतगंज ब्लाक चायल ब्लाक बारा ब्लाक सरसावा ब्लाक नेवादा ब्लाक के ईएमपीएस एएम आई आरएसए विद्यालय मंझनपुर ब्लाक के श्री दुर्गा देवी इंटर कालेज पर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही वहां पर उपस्थित सुविधाओ की जांच कि व मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिया है। रिपोर्टर-अब्दुल कादिर