डीएम एसपी ने सुनी आमजन की समस्याएं

कौशाम्बी: शासन के निर्देश पर कोखराज थाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी थाना पहुंचे वहां पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को डीएम एसपी ने सुना और संबंधित अधीनस्थों को समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए

थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने अपने सर्किल में जा कर विवादित प्रकरणों का निपटारा करें उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही उदासीनता या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर सीओ सिराथू  कृष्ण कुमार सिंह एसओ कोखराज क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो रियाज अहमद नेहा लोक नाथ ,दिलीप, अमन सिंह,साधना सिंह,आदि लेखपाल उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (विशेष संवाददाता) 

Popular posts from this blog

उप जिला अधिकारी ने थाना दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

एस एन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्रेंडशिप डे,शिक्षक ने समझाया दोस्ती का महत्व